झांसी, जनवरी 31 -- शनिवार को भी यूजीसी कानून का पुरजोर विरोध बरकरार रहा। गरौठा-गुरसरांय में बिल के विरोध में सवर्ण समाज एवं बार संघ गरौठा के अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार गरौठा अमृतलाल को सौपा। ज्ञापन में तहसील गरौठा क्षेत्र के समस्त सवर्ण समाज संगठनों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने एक स्वर में यूजीसी बिल सही नहीं है। यह कानून समाज को बांटने का कार्य कर रहा है। जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। सभी स्वर्ण समाज संगठनों ने एकजुट होकर इस बिल का विरोध करने का आवाहन किया। बताया कि हम लोगों का किसी जाति या वर्ग से विरोध नहीं है। विरोध इस सवर्ण विरोधी कानून से है। जिसमें सवर्ण को सीधा गुनहगार घोषित कर दिया गया है। यदि यह कानून वापिस नहीं किया तो आज यह एक बैठक थी। ...