जमुई, जनवरी 12 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बीते 9 जनवरी की रात स्वर्ण व्यवसाई से 50 लख रुपए के हुए लूट के दूसरे ही दिन सिकंदरा में दो ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना मामले ने जमुई पुलिस को बैक फुट पर ला दिया है। कांड के उद्वेदन को लेकर कई टीम का गठन किया गया है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। रविवार की देर शाम महाराजगंज इलाके से एक स्वर्ण व्यवसाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। न्यू रुद्ररानी ज्वेलर्स के संचालक पुत्र रवि कुमार को पुलिस ने दुकान से हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि जिस स्वर्ण व्यवसाई विक्रम सोनी से अपराधियों ने 50 लाख रुपए लूटे थे उस व्यवसाय ने अंतिम पैसा न्यू रुद्राणी ज्वेलर्स से ही उठाया था। दरअसल विक्रम सोनी सभी स्वर्ण व्यवसाईयों का आर्डर लेकर कोलकाता से सोने और चांदी के गहने लाने का का...