चतरा, जनवरी 2 -- चतरा, संवाददाता। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गणपति पेट्रोल पंप के समीप 21 दिसंबर को शेरघाटी के स्वर्णकार से हुई लूट की घटना का चतरा पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में लुटकांड को अंजाम देने वाले बिहार के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल सहित सोने के 19 आभूषणों को भी बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरों में गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भजेदा गांव निवासी संतोष चौधरी उर्फ ढकनी और इसी जिला के खरखुरा गांव निवासी सिकंदर रजक शामिल है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शेरघाटी के स्वर्णकार संतोष कुमार के लिखित आवेदन पर हंटरगंज थाना में 22 दिसंबर 2025 को आभुषण लुट की घटना पर मामला दर्ज किया गया था। इ...