महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वर्ण व्यवसायी अजय वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में ग्रामीण आक्रोशित होकर बुधवार की सुबह अड्डा बाजार के मुख्य चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले में खुलासे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। सीओ अंकुर कुमार गौतम एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। करीब 3 घंटे ही तक अड्डा बाजार का मुख्य मार्ग जाम रहा । स्वर्ण व्यवसायी अजय वर्मा का शव मंगलवार की सुबह अड्डा बाजार के निकट डूडी नदी पुल के पास से बरामद हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी कि अजय वर्मा के साथ कोई अनहोनी जरूर हुई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.