बिजनौर, फरवरी 24 -- 141वां स्वर्ण रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रथ यात्रा ट्रस्ट श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर दिगंबर जैन मंदिर स्थित मोहल्ला गुजरातियान से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर, मछली बाजार, बंदूकचियांन से फल चौक, सर्राफा बाजार से बड़ी मंडी पहुंची। वहां से मार्केट होते हुए दिगंबर जैन मंदिर जाकर संपन्न हुई। रथ यात्रा का नगर में स्थान स्थान पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया गया। बड़ी मंडी में श्री आयुष जैन, निखिल जैन के प्रतिष्ठान पर श्रीजी का अभिषेक एवं आरती पूजा से स्वागत हुआ। यह स्वर्ण रथ यात्रा महोत्सव 1008 श्री चंद्र प्रभु भगवान के निर्माण उत्सव के उपलक्ष में निर्माण लाडू चढ़कर मनाया जाता है, यह कार्यक्रम फागुन शुक्ल सप्तमी से फागुन शुक्ल दशमी तक चार दिवसीय महोत्सव संपन्न किया जाता है। इसमें जैन धर्म के अनु...