रांची, मार्च 28 -- खूंटी, संवाददाता। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के खूंटी पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सुधीर सांगा को स्कूल प्रबंधन द्वारा शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सत्यम महतो और रौनक राज के प्रदर्शन की भी खूब सराहना की गई। मौके पर वार्डन ने कहा कि विद्यालय में एक प्रयास के तहत दो वर्ष पूर्व शून्य से तीरंदाजी की शुरुआत की गई थी। आज यह देखकर गर्व होता है कि हमारे विद्यार्थी नेशनल स्तर पर पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को और बेहतर सुविधाएं मिलें, तो वे भविष्य में देश के लिए भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.