मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- बुढ़ाना। हरियाणा नेटबॉल टीम की प्रतिभावान खिलाड़ी अनुजा शर्मा ने हाल ही में तेलंगाना में आयोजित 43वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतकर गांव रायपुर अटेरना पहुंची खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। गांव रायपुर अटेरना के किसान प्रमोद शर्मा की पुत्री अनुजा शर्मा हरियाणा की नेटबॉल टीम की खिलाड़ी है। अनुजा ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। सोमवार को गांव पहुंची खिलाड़ी का ग्रामीण व गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने फूल माला पहनाई, ढोल नगाड़े बजे और मोमेंटो भेंट किया। स्वागत करने वालों में प्रमोद शर्मा, संदीप, मुकेश, जोगेंद्र, तेजपाल, यशपाल मलिक, पंडित मोहन शर्मा, संजीव पाल, राकेश शर्मा, तैमूर राणा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.