गिरडीह, नवम्बर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी राष्ट्रीय खेल 2024- 25 के तहत राष्ट्रीय स्तर (झारखंड ) के अंडर 17 गर्ल्स क्रिकेट वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में सम्मानित किया गया। विद्यालय के मंच पर प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने स्वर्ण पदक विजेता टीम में शामिल 5 खिलाड़ियों को 5100 रुपए का चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान बताया गया कि 2 दिसंबर 2024 से 4 दिसंबर 2024 तक मेजर दयानचन्द राष्ट्रीय स्टेडियम नई दिल्ली में प्रतियोगिता हुई थी। अंडर-17 बालिका क्रिकेट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह से पांच खिलाडियों का चयन हुआ था। बालिकाओं ने खेल में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ राज्य का भी गौरव बढ़ाया। बताया गया कि डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव हर वर्ष डीएवी में मनाया जाता है। अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.