पीलीभीत, फरवरी 4 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुरातन छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. अखिलेश अग्रवाल, बेनहर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी, प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल तथा प्राचार्य प्रो. दुष्यन्त कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। छात्राओं प्रियंका एवं आयुषी झा ने सरस्वती वंदना की। अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. अनुपम पांडेय ने पुरातन छात्र सम्मेलन की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष/रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के डीन प्रोफेसर विनय कुमार गर्ग ने अनुभवों को साझा किया। खट्टे-मीठे पलों को याद क...