गढ़वा, फरवरी 13 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राणाडीह पंचायत के भंडरिया निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव कामेश्वर सिंह की नातिन सह संजय कुमार सिंह की पुत्री 27 वर्षीया भतीजी स्वर्णिम सिंह ने हाईकोर्ट झारखंड में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर में चयनित हुई। गुरुवार को स्वर्णिम सिंह उर्फ छोटी की अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर में चयनित होने की खबर से उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी है। उक्त संबंध में उसके चाचा अनुप सिंह ने बताया कि स्वर्णिम सिंह की कहानी संघर्ष और मेहनत की है। उन्होंने रांची में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी जीजिविषा और संघर्ष ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए संघर्ष किया और आखिरकार झारखंड हाईकोर्ट में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित हुईं। इस तरह से गांव और प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.