प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विधानसभा रामपुर खास के दीवानगंज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को अटल स्मृति सम्मेलन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी/ पूर्व सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना अटलजी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थीं। संचालन जिला मंत्री अजय वर्मा ने किया। इस दौरान प्रांतीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश पांडे गुड्डू, श्रीनाथ पासी, विजय मिश्र, सुरेश सिंह, बृजेंद्र पांडे, राजेश मिश्र, मिथलेश जायसवाल, महेंद्र सिंह दादा, जगराम, विनोद मिश्र, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह काका, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, विनोद सिंह, विशाल सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.