प्रयागराज, फरवरी 1 -- सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और विश्व आयुर्वेद मिशन की ओर से त्रिवेणीपुरम झूंसी में रविवार को नि:शुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवजात शिशु से लेकर 16 वर्ष की आयु तक के 196 बच्चों को स्वर्ण बिंदु के रूप में स्वर्णप्राशन की खुराक दी गई। विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि स्वर्णप्राशन से दीर्घायु, ऊर्जा, मेधाशक्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास के साथ मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है। उन्होंने बताया कि अब तक 4000 से अधिक बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जा चुका है। सुदर्शन आयुर्वेद केन्द्र के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह के अनुसार स्वर्णप्राशन की यह खुराक तीन साल से हर माह पुष्य नक्षत्र के दिन बच्चों को नि:शुल्क पिलाई जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.