अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत स्वर्ण जयंती नगर में बनने वाली सड़क व नाला निर्माण में अवैध पक्के निर्माण बाधा बन रहे थे। बुधवार को नगर निगम सचलदल की टीम ने स्वर्णजयंती नगर में बुलडोजर चलवाया। पक्के व अवैध निर्माण को तोड़ दिया। नाला निर्माण बनाने में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर नगर आयुक्त ने सचलदल की टीम को निर्देश दिए थे। इसको लेकर टीम स्वर्णजयंती नगर पहुंची। पक्के निर्माण तोड़े जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों से सचलदल की टीम की नोकझोंक हुई। हालांकि टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण स्वयं तोड़ने के लिए दो दिन का समय दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.