उरई, फरवरी 15 -- कोंच। अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज द्वारा धर्मशाला परिसर में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक व श्रृंगार श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शिवलिंग का जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंत्रोच्चार और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा परिसर गूंजायमान रहा। अभिषेक के उपरांत भगवान का फूल-मालाओं, बेलपत्र और चंदन से आकर्षक श्रृंगार किया गया। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मूलचंद निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं विकास पटेल धनौरा का माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।समाज के अध्यक्ष मुकेश कौशल, मंत्री अरविंद कौशल सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.