गुड़गांव, दिसम्बर 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने गुरुवार को वार्ड 29 स्थित स्वर्णकार जीवनदास पार्क के नवीनीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्य लगभग 12 लाख की अनुमानित लागत से किया जा रहा है, जिसके पूरा होने पर स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क प्राप्त होगा। कार्यक्रम में पार्षद ऊषा वर्मा, अर्जुन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, और क्षेत्र के अनेक सम्मानित परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यह नवीनीकरण कार्य गुरुग्राम के अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी विकास की दिशा में एक और ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि पार्क का यह नवीनीकरण क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्...