पलामू, दिसम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पाटन प्रखंड के हिसरा-बरवाडीह गांव खेल मैदान में रविवार से स्वर्गीय बद्री नारायण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, मेदिनीनगर के मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह, गौतम सिंह, पाटन के बीडीओ अमित कुमार झा, थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय, प्रमुख शोभा देवी एवं सिरमा के पूर्व मुखिया राकेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने स्वर्गीय बद्री नारायण सिंह के चित्र पर फूल अर्पित करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उदघाटन किया। सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष आजाद सिंह एवं समाजसेवी राकेश कुमार सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.