हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने उत्तराखंड सरकार और नगर निगम हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग की है। जनरल बिपिन भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे। जनरल रावत को उनकी सैन्य सेवा के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले, जिनमें परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। मांग करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, हरजीत सिंह चड्ढा, दया किशन शर्मा, भास्कर मेहता, ललित रौतेला, उमेश चंद्र पांडे, जसपाल सिंह, आफताब हुसैन, गिरीश चंद्र मेलकानी, रोहित रौतेला, गोविंद सिंह मेहरा, जगमोहन चीलवाल, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.