हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के जननायक और प्रणेता, 'उत्तराखंड के गांधी' के रूप में विख्यात स्व. इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर बुधवार को हल्द्वानी स्टेडियम में सांस्कृतिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय पहाड़ी शैली के लोकगीत प्रस्तुत किए गए और राज्य गठन में बडोनी के योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, डीएसओ डॉ. निर्मला पंत, सुरेश चंद्र पांडेय, शशि देवी, किशोर पाल, सतीश कुमार, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, निशांत मेहता, नमन नवियाल, उमेश रावत, गोपाल नेगी, गोविंद लटवाल, दिनेश रावत, महेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...