रिषिकेष, मार्च 11 -- श्री 108 बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्मप्रकाश स्वर्गाश्रम ट्रस्ट का 96वां ब्रह्मनिर्वाणोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गाजे-बाजे संग निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुये। शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया। मंगलवार दोपहर काली कमली गद्दी से निकाली गई शोभायात्रा गीताभवन, परमार्थ आश्रम, वानप्रस्थ, भूतनाथ मंदिर होकर प्राचीन गद्दी स्थल पर संपन्न हुई। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को पानी और प्रसाद भी बांटा। शोभायात्रा में लोग भजन-कीर्तन करने के साथ हरे रामा हरे कृष्णा का गुणगान भी कर रहे थे। बीते 10 मार्च को अखंड रामायण के साथ प्रारंभ ब्रह्मनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.