अल्मोड़ा, जून 9 -- स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ जारी है। नियमित रूप से दूर दराज क्षेत्रों से यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोनी-रामनगर मोटर मार्ग पर स्थित इस मंदिर में क्षेत्रवासियों की अगाध श्रद्धा है। महायज्ञ के दौरान विश्व कल्याण की कामना की जाती है। वर्तमान पीठाधीश्वर महंत गोवर्धन गिरी महाराज के नेतृत्व में यहां तमाम धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। चंद्रशेखर करगेती और दीपा करगेती यजमान की भूमिका निभा रहे हैं। कल मंगलवार को पाठ, हवन होगा। बुधवार को पूर्णाहूति के साथ विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.