रुद्रपुर, जनवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार मिशन (ग्रामीण) एक्ट को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी जनजागरण अभियान के तहत रुद्रपुर में एक जिला कार्यशाला हुई। रुद्रपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभियान की रणनीति और कार्ययोजना पर मंथन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि 'वीबी-जी-राम-जी मिशन' ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने की एक सशक्त पहल है। उन्...