आगरा, फरवरी 23 -- ग्वालियर रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने व व्यापार के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से बहुजन व्यापार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कंपनी टू कंज्यूमर के आधार पर दैनिक उपयोग की वस्तुओं को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर व्यापक चर्चा की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्मप्रकाश भारतीय बौद्ध ने की। मुख्य अतिथि डॉ. चांग देव शेंडे (नागपुर, महाराष्ट्र) रहे। उन्होंने गौतम बुद्ध और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। डॉ. आनंद भालेराव (नासिक) ने व्यापार की बारीकियों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि चंद्र मणि गोनमोड़ें ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने व आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया। रूद्रेश कुमार निगम ने नौकरी के स्थान पर व्यापार करने का पक्ष रखा। बहुजनों की आर्थिक आज़...