फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वरोजगार को अपना कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आर्थिक रूप से मजबूत बन कर अपना और अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर बना सकती हैं। महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अपने कदम बढ़ाने चाहिए। यह बात भारतीय स्टेट बैंक की संस्था आरसेटी के तत्वावधान में गांव आनंदीपुर करकौली पर आयोजित कार्यशाला में संस्था निदेशक आनंद मोहन सिंह ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं से कही। उन्होंने महिलाओं को संस्था द्वारा संचालित की जा रही निशुल्क रोजगार परक ट्रेनिंग के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की। भारतीय स्टेट बैंक की संस्था ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण केंद्र पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न तरह की रोजगार परक ट्रेनिंग संचालित की जा रही है। यहां पर महिलाओं को कपड़ों की सिलाई, ब्यूटी पार्लर, धूप बत्ती, मोमबत्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.