अल्मोड़ा, मई 31 -- विकास भवन में शनिवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और दीन दयाल उपाध्याय अतिथि गृह आवास योजना के लिए साक्षात्कार लिए गए। दोनों योजनाओं के लिए 32 आवेदनों पर विचार किया गया। सीडीओ दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में हुए साक्षात्कार में उन्होंने आवेदनकर्ताओं से कहा कि जिस प्रयोजन के लिए उनके ऋण स्वीकृत हो रहे हैं, वह ऋण की राशि को उसी कार्य में लगाएं। यह योजना स्वरोजगार बढ़ाने एवं पर्यटन की गतिविधियों को बचाने के लिए है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन आवेदनकर्ताओं के आवेदन स्वीकृत हैं, उनके सभी दस्तावेजों और अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच करें। जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के लिए वाहन मद में 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गैर वाहन मद में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.