जमशेदपुर, मार्च 9 -- मानगो नगर निगम कार्यालय में महिलाओं के बीच केक काटकर महिला दिवस मनाया गया। डे-एनयूएलएम के तहत योजना का लाभ एवं लोन लेकर स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अन्य स्कीम से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। सांकेतिक रूप से मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की महिला लाभुक गीता मुंडा, पीएम स्व निधि योजना की लाभुक जयवंती तिर्की, डेएनयूएलएम की लाभुक कविता शेट्टी, पूर्णिमा गोप एवं कांति देवी को सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल एवं आकिब जावेद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.