गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्वयम् पाठ्यक्रमों के तहत पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्वयम् पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जो विद्यार्थी अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, उन्हें निर्देशित किया जाता है कि वे 28 फरवरी से पूर्व अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वयम् पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। स्वयम् के नोडल अधिकारी प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। अभी तक बड़ी संख्या में लोगों ने अपने असाइनमेंट भी जमा कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...