मैनपुरी, जनवरी 31 -- कुरावली। नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शनिवार को नगर पंचायत ईओ संदीप कुमार व लिपिक अदनान उल्ला खान कर्मचारियों के साथ ने जीटी रोड व घिरोर तिराहे का भ्रमण किया। जहां लाउडस्पीकर के माध्यम से फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ईओ ने कहा कि जब प्रशासन कार्रवाई करेगा तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और उनका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। प्रशासन का यह सख्त रूप देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया। इस मौके पर अंसार हुसैन, रामदेव व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.