इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- चकरनगर। गांव चकरपुरा में स्वयं सेवकों ने भारत माता के चित्र व पत्रक बांटे। गांव चकरपुरा मे शिशुपाल सिंह सेंगर के आवास पहुंचे क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र ने उपस्थिति गांव के लोगो से भारत माता के चित्र की पूजा व पत्रक को पढ़ने की सलाह दी। इस बीच जिला संघ चालक संतोष, जिला सह कार्यबाह सुनील, खंड कार्यवाह श्यामल व्यवस्था प्रमुख जीतू चौहान, महंत दयालदास, शिशुपाल सिंह, मुनीशचंद् पाण्डेय, प्रताप सिंह सेंगर, राजेश पाण्डेय, बिनोद सेंगर, भीखम निषाद, रमाकांत दिवाकर, हरिचरण कठेरिया संतोष निषाद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...