शामली, जनवरी 29 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय एवं तृतीय इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर की मुख्य थीम नशा मुक्ति अभियान रही। शिविर का शुभारंभ प्रातः प्राचार्य प्रो. लोकेश मालिक ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। साथ ही नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयंसेवकों से सामाजिक अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में एनएसएस द्वितीय एवं तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह एवं गायत्री त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से ...