बदायूं, नवम्बर 21 -- बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में संघ का घर-घर संपर्क अभियान जोर पकड़ रहा है। गुरुवार को नगर संघ चालक डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टीम ने मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर साहित्य एवं भारत माता का चित्र भेंट करते हुए संघ के 100 वर्षों की यात्रा, उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. उमेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, सतीश चंद्र, नगर कार्यवाह अखिल मालपाणी, नमन कुमार, सुबोध कुमार, अशोक मिश्रा, आयुष, रजत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...