भभुआ, जनवरी 15 -- दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से मिली राशि से जीविका दीदी करेंगी रोजगार जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य मुहैया करायी गयी राशि (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की खिरी शाखा द्वारा जीविका परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपये का ऋण दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक विकास और सशक्तिकरण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका उद्देश्य जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार मुहैया कराना है। इस वित्तीय सहायता से समूह की महिला सदस्य कृषि, पशुपालन, डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, लघु व कुटीर उद्योग, व्यापार एवं अन्य आजीविका से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ा सकेंगी। शाखा प्रबंधक शिशिर द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर...