मैनपुरी, मई 29 -- ब्लॉक सभागार में गुरुवार को महिला उत्थान व सशक्तिकरण के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में स्वयं सहायता समूह की बहनों ने भाग लिया। इस दौरान मनरेगा योजना के तहत 100 दिन की मजदूरी पूरी करने पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के तहत 10 महिला लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंप गईं। गोष्ठी में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। बीडीओ राजेश मिश्रा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती हैं। गोष्ठी में समूह की रूबी देवी द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर चर्चा की गई। कहा कि महिलाओं को अधिकारों व सरकारी योजनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.