सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- चांदा, संवाददाता। शनिवार को विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह संगठन के ऑडिटर पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यह साक्षात्कार उन अभ्यर्थी महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। गौरतलब है कि 19 दिसंबर को विकासखंड मुख्यालय पर उक्त पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। शनिवार को आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में एडीओ एसटी देश दीपक चतुर्वेदी एवं नोडल बीएमएम उमेश कुमार सिंह ने क्रमवार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्क...