अल्मोड़ा, मार्च 25 -- जीआईसी मैदान भिकियासैंण में मंगलवार को बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर लगा। शिविर में विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। स्वयं सहायता समूहों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। मंगलवार को लगे शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। शिविर में जय नंदा कला केंद्र के लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की ओर से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में स्वीकृत विकास योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भिकियासैंण में रोडवेज बस स्टेशन जल्द शुरू होगा। इसके लिए भूमि चयन की प्रकिया चल रही है। वहीं, दिव्यांगों को सहायक यंत्र भी वितरित किए गए। उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.