मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता के लिए 28 फरवरी से पहले अभ्यर्थियों को डीआरसीसी में सत्यापन कराना होगा। डीएम ने इसका निर्देश जारी किया है। इसके तहत स्नातक पास 20 से 25 साल तक के युवाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलने हैं। डीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि स्नातक (बीए, बीएससी, बी-कॉम) पास युवक-युवतियों को भत्ता योजना का लाभ दिया जाना है। एक हजार रुपये दो साल तक बिहार सरकार द्वारा दी जानी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 28 फरवरी से पहले सिकंदरपुर स्टेडियम के पीछे जिला निबंधन कार्यालय में कागजात के साथ बुलाया गया है। यह राशि युवाओं को रोजगार तलाशने में मदद के लिए दी जा रही है। ये कागजात लाने होंगे साथ : दसवीं और इंटरमीडिएट का मार्कशीट, इंटरमीडिएट का एसएलसी-सीएलसी, स्नातक का सीएलसी, बैंक पासबुक...