दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में चल रहे भगवदगीता प्रवचन के सातवें दिन रविवार को मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने लोगों से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थाएं सामाजिक कल्याण के लिए काम करती हैं। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है। समाज में जिस तरह से पापाचार एवं अशांति बढ़ रही है उसे नियंत्रित करने का इन लोगों ने बहुत अच्छा प्रयास किया है। अंतिम सत्र में राजयोगिनी कंचन दीदी ने संपूर्ण गीता का सार बताया। कहा कि गीता के 18 अध्यायों में भगवान का जो उपदेश है उसका सार है धर्म का सर्वोच्च मार्ग परमात्मा की शरणागत होना तथा स्वयं को समर्पित कर देना है। अर्थात स्वयं को समर्पित भाव में ले आना ही सर्वोच्च धर्म है, जो पूर्ण प्रकाश प्रदान करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.