रुडकी, जनवरी 4 -- चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम साबतवाली में आयोजित शिविर के दौरान शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने ग्रामवासियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार एवं ओमपाल सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए घातक होता है। नशा जहां झगड़े-फसाद की जड़ बनता है, वहीं इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है। कार्यक्रम अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बना देता है तथा उसकी सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए युवाओं और ग्रामीणों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.