रुडकी, जनवरी 4 -- आरएनआई इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से रविवार को विशेष शिविर ग्राम खानपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर के चौथे दिन लोगों को साइबर से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। रविवार को शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा‑भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुशासन की भावना विकसित करना रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने लोगों के घर-घर जाकर डिजिटल साक्षरता के बारे में जागरूक किया। लोगों को स्वयंसेवियों ने जानकारियां दी कि कैसे लोग फोन के द्वारा जालसाजी से बच सकते हैं। उनसे बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र कार्यक्रम में अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज सिकरोड़ा के शिक्षक मुकेश वशिष्ठ ने स्वयंसेवियों को इस बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आराधना ...