टिहरी, जून 5 -- रेड क्रास के बारे में स्वयंसेवियों को बताया क्रॉसर स्वयंसेवियों के लिए गोष्ठी आयोजित नई टिहरी, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग की इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्वयंसेवियों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें यूथ रेड क्रॉस के नोडल अधिकारी डा दिनेश चंद्र ने स्वयंसेवियों को यूथ रेड क्रॉस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कैसे यूथ रेड क्रॉस के संस्थापक जीन जैक्स ड्यूनेट के द्वारा इस संगठन की स्थापना की गई। डा चंद्रा ने यूथ रेड क्रॉस के आदर्श शब्द मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता , स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता की विस्तृत व्याख्या की। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के डा परमानंद चौहान ने भी स्वयंसेवियों को यूथ रेड क्रॉस का महत्व समझाते हुए कहा कि हम सभी भारतीय हैं। सभी को आपस में मिलजुल कर रहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.