संभल, फरवरी 13 -- बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत मलिन बस्ती बहजोई देहात वार्ड नंबर 12 में निर्माणाधीन महाविद्यालय के प्रांगण में तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने न केवल प्रांगण में निर्माण कार्य में मदद की। बल्कि वहां कार्यरत श्रमिकों को यातायात नियमों और जीवन रक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सड़क पर सतर्क रहने और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का महत्व समझाया। द्वितीय सत्र में आयोजित विशेष संगोष्ठी को प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क नियमों का पालन केवल कानूनी दंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। शिक्षाशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य यशपाल सिंह यादव और राजनीति विभाग के सहा...