बुलंदशहर, फरवरी 20 -- क्षेत्र के किला गांव में शुक्रवार को स्वयं-सेविकाओं ने सबसे पहले शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इसके बाद स्वयं-सेविका हिमशिखा व खुशबू ने आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं छात्राओं के एक समूह ने भोजन व्यवस्था संभाली और अन्य सेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों को शिक्षण कार्य कराया। शिविर के तृतीय सत्र में जिला वन स्टाप सेंटर की टीम ने शिरकत की। जहां काउंसलर नेहा सोलंकी, गीतांजलि, पिंकी और रूबी सिरोही ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण पर प्रेरित किया। रूबी सिरोही ने कहा कि बेटियों को अपनी समस्याओं के निदान के लिए स्वयं निर्भीक होकर आगे आना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास योजना और वृद्धावस्था पेंशन आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी गीता सिंह ने शिविर में होने व...