जौनपुर, फरवरी 20 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित प्रो. रामनाथ पाण्डेय महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एनएसएस के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन हुआ। शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव प्रकाश पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. मंजुलता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित है तथा यह स्वयंसेविकाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि योजना निःस्वार्थ सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश पाण्डेय ने एनएसएस के प्रतीक चिन्ह और उसके उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेविकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.