पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने ग्राम बिलगवां में एसआईआर फॉर्म जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ नशा उन्मूलन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाई गई। अतिथि ग्राम प्रधान गंगाराम ने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर बल दिया। एनएसएस की लगभग 50 स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। स्वयंसेविकाओं ने ग्राम में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें नशा छोड़ो आदि प्रेरणादायक नारे लगाए गए। पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों तथा एसआईआर की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.