बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरा हो चुका है। इसके उपलक्ष्य में पांच विषय पर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें संघ के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पत्रक वितरण कर रहे हैं। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वआधारित जीवन व नागरिक कर्तव्य बोध के बारे में बताया जा रहा है। सामाजिक समरसता के बारे में बताया गया कि दुर्भाग्य से हमारे समाज में कुछ वर्गों को अछूत मानकर शिक्षा, सुविधा और सम्मान से वंचित रखा गया है। यह सरासर अन्याय पूर्ण और अमानवीय है। इसके लिए सभी वर्गों को सामाजिक समरसता के तहत से जोड़ा जाना है। खंड कार्यवाह कन्हैया कुमार व पूर्व तहसील व्यवस्था प्रमुख सुशील सिंघानिया ने बताया कि भौतिकवादी जीवन के प्रभाव से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। इसके लिए जन सह...