कुशीनगर, मार्च 9 -- कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि स्वयंसेवक का जीवन आदर्श होता है। उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को शैक्षिक और सामाजिक रूप से सशक्त होना होगा तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पुरुष व महिला दोनों समाज के अनिवार्य अंग हैं न कि प्रतिद्वंदी। अतः स्त्री पुरुष दोनों को सहयोगी बनकर सामाजिक विकास में योगदान देना होगा। मुख्य वक्ता डॉ पूजा ने सभी स्वयंसेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.