आगरा, फरवरी 8 -- आगरा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। सातवें दिन की शुरुआत व्यायाम और जुम्बा सत्र से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक श्रमदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य माय भारत और डिजिटल साक्षरता के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा। खेल सत्र के दौरान आयोजित कुर्सी दौड़ में प्रियंका प्रथम, मुमताज द्वितीय और सीमा तृतीय स्थान पर रहीं। पंजा कुश्ती में दीपक नेगी ने प्रथम, निखिल ने द्वितीय और करन निगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका रवि शंकर सिंह और सुरेन्द्र पाल सिंह ने निभाई। बौद्धिक सत्र में गायन और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक संध्या और कैम्प फायर के साथ शिविर का समापन हुआ। स्वयंसेवकों ...