बुलंदशहर, फरवरी 21 -- डीपीबीएस कालेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन हुआ। डीपीबीएस कालेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का निर्देशन करते हुए प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जीवनशैली है। स्वच्छता को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहन आर्य ने स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना विकसित करना है। स्वयंसेवकों ने कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई के बाद हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस मौके पर प्रो. पीके त्यागी प्...