उरई, फरवरी 13 -- कोंच। सूरज ज्ञान महाविद्यालय कोंच में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश िदया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता हेतु शपथ द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनील मुदगिल द्वारा दिलवाई गयी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक मानव के जीवन में मन ,कर्म व वाणी की स्वच्छता की परम् आवश्यकता है। इस अवसर पर अजय स्वर्णकार, नीरज सोनी,अखिलेश यादव,बृजेन्द्र यादव,पवन यादव,विकास सिंह,अनिल यादव,मुकेश कुमार, खुशनुमा ,आशुतोष पटेल सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.