मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर। पुलवामा के शहीदों को स्वयंसेवकों ने दामोदरपुर के एक दर्जन से अधिक विभिन्न मंदिरों पर शनिवार की शाम दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन भी रखा। इससे पहले स्वयंसेवकों ने दामोदरपुर रेलवे गुमटी से जुलुस निकाला, जो शांति विहार कॉलोनी, दामोदरपुर पोखर, ओमनगर आदि होते हुए दामोदरपुर फरदो तक गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संगठन व देश हित के लिए नारेबाजी की। शहीदों के त्याग को याद किया। अंत में विभिन्न मंदिर परिसर पहुंचकर जुलूस को सभा का रूप दिया। वहां दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.