मिर्जापुर, जनवरी 6 -- चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मलिन बस्ती खैरूद्दीनपुर में रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, नो हेलमेट-नो पेट्रोल जैसे नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. माधवी शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि चिंताजनक है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना जरूरी है। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.